कविता की रचना देश की सुन्दरता पर की गई –

भारत देश लोकप्रिय हमारा
देश में कई धर्मों का डेरा |
मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारे
इनमें लगता त्यौहारों का मेला |
भारत देश लोक प्रिय हमारा |

देश में धर्म जाति अनेक हैं,
सबकी आस्था एक है |
एक आवाज़ सबका एक नारा|
भारत देश लोकप्रिय हमारा |

यह देश तपो की भूमि है
यह देश वीरों की भूमि है |
देश में देवों के धाम है
तीर्थों के अनेक नाम है |

यहां भगवान ने अवतार लिया
हर अवतार में बड़े कार्य किऐ
प्रभु के हनुमान सुग्रीव शखे बने
द्वापर में अर्जुन सुदामा मित्र मिले

भागीरथ की घोर तपस्या से |
बहती गंगा की शुद्ध धारा
ऐसा सुंदर देश हमारा |
कितना सुंदर देश हमारा

मौसम यहां बदलता रहता
ऋतुएं आती जाती है यहां |
सौन्दर्य अदभुत है यहां का
देश सुहाना लगता है यहां|

यहां पर्वत बहुत विशाल है
हिम से सदैव ढके रहते हैं|
आन शान इनसे है हमारा
रक्षक बनकर ये खड़े है|

कहीं पर्वत घन से घिरे हैं
कहीं पर्वत हिम से ढके है |
कुछ में वन लहराते दिखते
कुछ में झरने गिरते दिखते |

जब गिरते झरने पर्वतों से
नदियाँ बनकर तब बहते |
बनता आकार नदियों का
सागर एक विशाल बनाते |


कविता की रचना देश की सुन्दरता पर की
गई|

भारत एक महान देश है, देश में
हिन्दू, मुस्लिम, सिख ,इसाई सभी
धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं, यही
देश की खुबसूरती का परिचय है |
देश में सबकी आस्था एक है,देश के
अलग अलग प्रांतों में बोली भिन्न है,
लेकिन देश की राजभाषा हिन्दी है, इसलिए हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन
देशभर में मनाया जाता है|
देश में अपने अपने धर्म के अनुसार त्यौहार
मनाये जाते हैं, भगवान ने भी हर युग में इसी धरती पर अनेक अवतार लिया, बड़े बड़े
ऋषि मुनियों ने इसी धरती पर हजारों साल
तपस्या की जिनकी स्मारक आज भी देखने को मिलेगी और उन स्थलों पर जाकर लोग आज भी पूजा पाठ करते हैं, यहां मौसम में परिवर्तन होता रहता है मौसम के अनुरूप यहां पर फल फूल सब्जीयां व अनेक प्रकार के अनाज पैदा होता है| देश का जो भूभाग है वो भिन्न है कहीं पहाड़ तो कहीं पठार व कहीं मैदान समतल क्षेत्र है देश में बड़े-बड़े पर्वत है, जो सालों साल हिम से ढके रहते हैं, यही देश की शान है , जिनसे देश की सीमाओं की रक्षा होती है,कुछ पर्वत ऐसे भी है, जिनसे देश का सौंदर्य दिखता है,बड़े बड़े पहाड इनमें अनेक प्रकार की वनस्पति भी पाई ,जाती है जिनसे अनेक प्रकार की औषधियां बनाईं जाती हैं, चारों ओर लहराते हुए वन जिनके स्रोतों से बहते झरने इन्ही झरनों का शुद्ध जल हमें प्राप्त होता है, और इन्ही झरनो से झील व छोटी छोटी नदियाँ बनकर बहती है, इन्हीं छोटी बड़ी नदियों का जल समुद्र में मिलकर एक बड़ा आकार बनाता है| यही देश की खूबसूरती का परिचय है |

Leave a comment